• Thu. Oct 29th, 2026

युवा कांग्रेस जिला महासचिव भाजपा में शामिल

BySurendra Jain

Oct 29, 2023

खबर पक्की, 29 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व से प्रभावित होकर युवा कांग्रेस की महासचिव शिल्पा सिसोदिया भाजपा मे शामिल हो गई है। पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने सुश्री सिसोदिया को सदस्यता प्रदान कर उनका स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने इस मौके पर कहा कि विधानसभा चुनाव मे जीत दर्ज कर भाजपा पुन: सरकार बनाने जा रही है। सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया है, और आने वाले वर्षो मे भाजपा देश को दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनाने के लिए संकल्पित है। युवाओं के लिए भाजपा की नीति बहुत कल्याणकारी है, इससे प्रभावित होकर आज कई कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा मे शामिल हो रहे है।
सुश्री सिसोदिया ने चुनाव मे भाजपा को विजय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, आशीष डांगी, मुकेश गवली, शबरी मंडल पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार आदि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!