• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने जनसंपर्क में दिखा कार्यकर्ताओं का जोश

BySurendra Jain

Oct 29, 2023

खबर पक्की, 29 अक्टूबर, रतलाम। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क रविवार को कस्तूरबा नगर तिराहे से आरंभ हुआ। जनसंपर्क की शुरूआत से पूर्व ही यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ समर्थक जमा रहे। जनसंपर्क के पूरे मार्ग पर कई सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक संगठनों एवं परिवारों द्वारा श्री काश्यप का स्वागत-सत्कार कर ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया।
भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क की शुरुआत रविवार सुबह वार्ड क्रमांक 9, 10, 12 में कस्तूरबा नगर तिराहा से हुई। यहां से मेन रोड से टेलिफोन नगर, सुन्दरवन, महाँकाल मंदिर, मुरलीधर चाँदनीवाला के घर से कर्मचारी कॉलोनी, मुखर्जी नगर पानी की टंकी होते हुए मुखर्जी नगर मल्टी पर समापन हुआ। जनसंपर्क में कई परिवारों द्वारा श्री काश्यप का स्वागत कर उनकी आरती उतारते हुए रिकॉर्ड जीत की कामना की। वहीं बुर्जुगों द्वारा आशीर्वाद दिया गया।
सोमवार को इन क्षेत्रों में होगा जनसंपर्क
शहर में सोमवार को सुबह जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 30 व 31 और शाम को वार्ड क्रमांक 36 एवं 38 में होगा। सुबह इसकी शुरुआत जावरा फाटक चौराहे से होगी। यहां से महावीर नगर मेन रोड के पीछे टेलर गुलशन कुमार की दुकान से, नरेन्द्र तिवारी वाली गली, पार्षद अशोक जौनवाल के घर के सामने से, जावरा फाटक मेन रोड होकर रामेश्वर मंदिर के सामने से दिनेश पटेल के घर के सामने समापन। शाम को वार्ड क्रमांक 36 एवं 38 में तखतमल पोहा वाला गली से प्रारंभ होगा। यहां से राधेश्याम खण्डेलवाल जी के मकान से, गुलमोहर कॉलोनी, बलवंत भाटी के घर से गुलमोहर मेन रोड से राजेश माहेश्वरी के घर से गुलमोहर बगीचे से होकर झालानी कॉलोनी, डॉ. जैन के मकान से कॉन्वेंट स्कूल चौराहे से कालिका माता मंदिर, महालक्ष्मी नगर, वकील कॉलोनी, शनि मंदिर से चिंगीपुरा मस्जिद पर समापन होगा।

You missed

error: Content is protected !!