• Thu. Oct 29th, 2026

प्रधानमंत्री श्री मोदी 4 नवंबर को रतलाम एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान 31 अक्टूबर को जावरा आएंगे, जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

BySurendra Jain

Oct 29, 2023

खबर पक्की, 29 अक्टूबर, रतलाम। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा संबोधित करने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 31 अक्टूबर को जावरा आएंगे। उनके दौरे की तैयारी को लेकर जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी बंजली हवाई पट्टी के पास विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 31 अक्टूबर को जावरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में दोनों सभाओं की कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने सभी सदस्यों से अपने दायित्वों का निर्वाह संजीदगी से करने का आव्हान किया। महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!