• Thu. Oct 29th, 2026

महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाई दूज पर भाजपा को प्रचंड जीत का उपहार देने का संकल्प लिया, महिला शक्ति के आशीर्वाद से खिलेगा पूरे प्रदेश में कमल – चेतन्य काश्यप

BySurendra Jain

Oct 26, 2023

खबर पक्की, 26 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सम्मेलन में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भाईदूज पर भाजपा को प्रचण्ड जीत का उपहार देने का संकल्प लिया। सम्मेलन में रतलाम शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि महिलाओं के बारे में कोई सोचता, करता और उन्हें आगे बढ़ाता है, तो वह सिर्फ भाजपा ही है। सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दिखा रही है कि इस बार चुनाव में महिला शक्ति के आशीर्वाद से पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा और भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इस दौरान जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, जिला संयोजक सोना शर्मा, जिला मंत्री नेहा मेहर, प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, विस्तारक प्रमोद कोठारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य एवं जिला महामंत्री अनिता पाहूजा मंचासीन रहे।
विधायक श्री काश्यप ने सम्मेलन में 10 सालों के दौरान रतलाम के विकास के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे, मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क, नमकीन क्लस्टर, गोल्ड कॉम्प्लेक्स से रोजगार के असंख्य अवसर बढ़ेंगे। 5 वर्षों में शहर इतना विकसित होगा कि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में महिलाओं के सशक्तिकरण के कई प्रयास किए गए है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाई गई लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। इस चुनाव में महिलाओं की महती भूमिका है, उन्हें किसी के बहकावे में नहीं आना है और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर फिर से जनहितैषी सरकार बनाना है।
जिला संयोजक बजरंग पुरोहित ने कहा कि सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से लग रहा है कि भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। रतलाम में श्री काश्यप के रूप में ऐसे जनप्रतिनिधि मिले है जो जनकल्याणकारी विकास के लिए दिन-रात एक कर रहे है। चुनाव में एक तरफ झूठ बोलने में माहिर व्यक्ति है तो दूसरी तरफ सदैव विकास चाहने वाले ईमानदार भाजपा प्रत्याशी है। इन्हें जीताकर रतलाम नया इतिहास बनाएगा। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने महिलाओं से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य ने कहा कि महिलाओं पर बहुत जिम्मेदारियां होती है लेकिन इसके बाद भी सम्मेलन में वे भारी संख्या में आई जो भाजपा के प्रति निष्ठा की परिचायक है। चुनाव में किसी के बहकावे में नहीं आए और श्री काश्यप को जिताएं। प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया ने कहा कि 10 वर्षों में रतलाम का चौतरफा विकास हुआ है। इस चुनाव में श्री काश्यप को एक लाख से अधिक मतों से जीताकर भेजेंगे। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दी थी लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें चालू कर लाड़ली बहना के माध्यम से सबको सशक्त बनाया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा ने कहा कि रतलाम जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेंगी। महिला कार्यकर्ता यदि ठान ले तो उनके संकल्प को पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता। आरंभ में जिला संयोजक सोना शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ‘अबकी बार-छप्पन पारÓ का लक्ष्य रखा है, लेकिन महिला कार्यकर्ता इससे भी अधिक मतों से श्री काश्यप को विजयश्री दिलाएगी। सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने भाई दूज पर भाजपा को जीत का उपहार देने का संकल्प लिया। इस मौके पर अंबेडकर मंडल की 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री काश्यप के कार्यों से प्रभावित होकर मंडल अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पूर्व सोश्यल मीडिया के उपयोग की जानकारी विधानसभा संयोजक तन्मय त्रिवेदी ने दी। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री अनिता पाहूजा ने किया। आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!