• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम में निकली चुनरी कलश यात्रा : हजारों की संख्या में महिलाएं माथे पर कलश लेकर निकली तो मानो थम गया शहर, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत

BySurendra Jain

Oct 16, 2023

खबर पक्की, 16 अक्टूबर, रतलाम। नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 रूपों के साथ रतलाम में ‘चुनरी कलश यात्राÓ निकाली गई। हजारों की संख्या में महिलाएं और युवतियां चुनरी की साड़ी पहने माथे पर कलश लेकर निकली तो मानो ऐसा लगा कि रतलाम शहर थम सा गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने चुनरी कलश यात्रा का स्वागत किया।
धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर दौलत पहलवान के नेतृत्व में जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार ने नवरात्रि पर्व के दूसरे दिवस चुनरी कलश यात्रा निकाली। जवाहर व्यायाम शाला के इस अनूठे आयोजन का मार्ग में जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें महिलाएं चुनरी की साड़ी पहनकर एवं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं।
काटजू नगर के श्रमशिविर से शुरू हुई कलशयात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई अलकापुरी चौराहा स्थित चामुंडा माता मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में सबसे खास एवं बड़ा आयोजन था ‘मां भगवतीÓ के 9 स्वरूप धारण किये बालिकाओं ने सभी का मन मोह लिया।
नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जवाहर व्यायामशाला श्रम शिविर से चुनरी पहनकर महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। यह यात्रा जवाहर व्यामशाला, सैलाना बस स्टैंड, चेतक ब्रिज, राम मंदिर चौराहा, अलकापुरी चौराहा, चामुंडा माता मंदिर पर समाप्त हुई। जहां माँ चामुंडा माता की आरती की गई, दौलत पहलवान द्वारा सर्वप्रथम माता की स्वरूप नन्ही बालिकाओं से आरती करवाई गई।
अम्बर ग्रुप के मयंक जाट ने बताया कि शहर की धर्म प्राण जनता को धर्म लाभ देने एवं सभी की सुख समृद्धि की मनोकामना के उद्देश्य से अंबर ग्रुप द्वारा चुनरी कलश यात्रा आयोजित की गई हैं। चुनरी कलश यात्रा में शहर की लगभग 1000 महिलाओ ने शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। चुनरी कलश य़ात्रा को सफल बनाने के लिये जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार के सुरेश जाट, सन्तोष जाट, सूरज जाट, वैभव जाट, अम्बर जाट, अभिषेक जाट, मयंक जाट, गौरव जाट, अमन जाट सहित अम्बर परिवार के सदस्यों ने रतलाम शहर की धर्मप्रेमी जनता का आभार माना।

You missed

error: Content is protected !!