• Thu. Oct 29th, 2026

होम्योपैथी परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, पवन पाटीदार, लक्षिका दासौंधी, आयुषी हाडा ने हासिल की सफलता

BySurendra Jain

Oct 16, 2023

खबर पक्की, 16 अक्टूबर, रतलाम। म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम दिनांक 13.10.2023 को घोषित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, रतलाम म.प्र. का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। इस परीक्षा परिणाम में पवन पाटीदार ने 900 अंकों में से 660 अंक प्राप्त कर प्रथम, लक्षिका दासौंधी ने 641 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं आयुषी हाडा ने 637 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में अपार हर्षोल्लास है ।
डॉ.एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

You missed

error: Content is protected !!