• Thu. Oct 29th, 2026

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री भास्कर लक्षकार ने रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

BySurendra Jain

Oct 14, 2023

खबर पक्की, 14 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बेच के अधिकारी श्री भास्कर लक्षकार द्वारा शनिवार को कलेक्टर रतलाम का पदभार ग्रहण कर लिया गया। श्री लक्षकार इसके पूर्व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त, सह संचालक, संस्थागत एवं अपर सचिव वित्त के पद पर कार्यरत थे। इसके पूर्व में गुना तथा मुरैना कलेक्टर का दायित्व भी निभा चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री लक्षकार द्वारा अधिकारियों कर्मचारीयो से परिचय प्राप्त किया गया।

You missed

error: Content is protected !!