• Thu. Oct 29th, 2026

मेरा बूथ सबसे मजबूत को साकार कर 51 प्रतिशत मत हासिल करना है- देवीलाल धाकड़, रतलाम जिला की विधानसभा चुनाव संचालन समितियों की बैठक

BySurendra Jain

Oct 1, 2023

खबर पक्की, 1 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रतलाम जिला की पांचों विधानसभा में चुनाव संचालन समिति की बैठक शनिवार को रूद्र पैलेस में आयोजित की गई। इन बैठकों में प्रदेश भाजपा द्वारा भेजे गए गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। श्री धाकड़ ने कहा कि ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूतÓ को साकार कर हमें 51 प्रतिशत मत हासिल करना है। इसके लिए सभी पन्ना समितियों को सक्रिय करें।
श्री धाकड़ ने बैठक में विधानसभावार प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित किए गए कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने बैठक में चुनाव पूर्व हर कार्य के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने एवं हितग्राही संपर्क, नव मतदाता सम्मान, बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के मतदान की सुनिश्चितता आदि के कार्य पूर्ण करने पर बल दिया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भटनागर ने हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन कार्य हेतु जिम्मेदारियों का बटवारा करने एवं मतदाताओं से सतत संपर्क रखने की आवश्यकता जताई। नेताद्वय ने सबसे पहले रतलाम ग्रामीण, फिर जावरा विधानसभा, उसके बाद रतलाम शहर, फिर आलोट विधानसभा एवं अंत में सैलाना विधानसभा क्षेत्र की बैठक ली। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित मंचासीन रहे। विधानसभा स्तर पर चुनाव संयोजक, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडेय, दिलीप मकवाना, सैलाना विधानसभा प्रत्याशी संगीता चारेल एवं विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, कन्हैयालाल पाटीदार, महेश सोनी, नंदन जैन एवं भंवरलाल डोडियार, महापौर प्रहलाद पटेल सहित समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!