• Thu. Oct 29th, 2026

त्यौहारों के दृष्टिगत जिले के संवेदनशील क्षेत्र के निरीक्षण पर निकले एसपी और पुलिस अधिकारी, लोगों से किया संवाद

BySurendra Jain

Sep 26, 2023

खबर पक्की, 26 सितंबर, रतलाम। जिले में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस आज अलर्ट पर नजर आई है। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी आज संवेदनशील क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले हैं। पुलिस अधीक्षक ने शाम सीएसपी और शहर के थाना प्रभारियों के साथ शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से जनसंवाद किया। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा नागरिकों से आगामी त्योहारों को शांति एवं सद्भाव पूर्वक मनाए जाने की अपील की। जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी थाना प्रभारी संवेदनशील इलाकों के भ्रमण पर निकले और लोगों से संवाद स्थापित किया है।
दरअसल आने वाले दिनों में अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नबी जैसे त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आज सड़कों और चौराहों पर उतरी है। एसपी राहुल कुमार ने रतलाम शहर में कमान संभालते हुए शहर के थाना प्रभारीयों के साथ पैदल भ्रमण पर निकले और फ्लैग मार्च भी निकाला गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी एसडीओपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी संवेदनशील इलाकों के निरीक्षण के लिए निकले और लोगों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील भी की है।

You missed

error: Content is protected !!