• Thu. Oct 29th, 2026

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ : जया किशोरीजी की भागवत कथा से पूर्व नगर में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, विधायक चेतन्य काश्यप ने ली तैयारियों को लेकर बैठक

BySurendra Jain

Sep 26, 2023

खबर पक्की, 26 सितंबर, रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरीजी के मुखारविंद से 2 से 8 अक्टूबर तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकलेगी। फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप एवं यात्रा संयोजक गोविंद काकानी की उपस्थिति में इसके स्वरूप को लेकर बैठक हुई। इसमें मोहनलाल भट्ट, मनोहर पोरवाल एवं निर्मल लुनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कथा से पूर्व 2 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के स्वरूप के संबंध में चर्चा की। कलश यात्रा बाजना बस स्टैंड चौराहा, जैन स्कूल से दोपहर 12:30 बजे निकलेगी। इसमें हजारों माताएं-बहने सिर पर कलश लेकर चलेगी। कलश यात्रा चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से अंबेडकर ग्राउंड स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे।
बैठक में मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, विनोद यादव, नंदकिशोर पंवार, राकेश परमार के साथ महिला समिति की राखी व्यास, ताराबेन सोनी, देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, जया सोमानी, सोना शर्मा, पूजा बोहरा, अनिता कटारा, अनिता पाहूजा, अनिता कटारिया, दिव्या शर्मा, रेखा गौतम, पूजा शर्मा, ललिता पंवार, चेतना पाटीदार, समता गोयल, सविता मेहता, भारती राहोरी, अंजू सोनी, आयुषी सांकला आदि उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होगी।

You missed

error: Content is protected !!