• Sat. Oct 31st, 2026

संभाग आयुक्त डॉ. गोयल ने मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया

BySurendra Jain

Sep 21, 2023

खबर पक्की, 21 सितंबर, रतलाम। उज्जैन संभाग आयुक्त डॉ संजय गोयल ने गुरुवार को रतलाम आकर स्थानीय डॉक्टर लक्ष्मीनारायण पांडे शासकीय मेडिकल कॉलेज में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक श्री चैतन्य काश्यप, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, सीईओ अमन वैष्णव, मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
संभाग आयुक्त ने मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेडिकल स्टूडेंट से चर्चा की कॉलेज की लाइब्रेरी तथा डिसेक्शन कक्ष देखा, खेल मैदान का अवलोकन किया। स्टूडेंट के लिए हरसंभव सुविधा, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए मैदान उपलब्ध कराने के निर्देश कॉलेज डीन को दिए।
चिकित्सालय का निरीक्षण किया
संभाग आयुक्त डॉ संजय गोयल ने मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान वे ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, दवाई वितरण केंद्र, ओपीडी व्यवस्था देखने पहुंचे। आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देशित किया।
रोस्टर निरीक्षण किया
रतलाम दौरे पर आए उज्जैन संभाग आयुक्त डॉ. संजय गोयल द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट में रोस्टर निरीक्षण किया गया। उन्होंने कलेक्टर की विभिन्न शाखाओं में संधारित कार्यों की जानकारी ली। विभागीय जांच तथा राजस्व न्यायालय में की जा रही कार्रवाई का निरीक्षण किया। प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जानकारी से अवगत कराया गया।

You missed

error: Content is protected !!