• Fri. Oct 30th, 2026

राजस्व और कृषि विभाग की टीम गठित कर एक एक खेत का करें सर्वे : विधायक मकवाना

BySurendra Jain

Sep 19, 2023

खबर पक्की, 19 सितंबर, रतलाम। गत दिनों में हुई तेज बारिश के चलते रतलाम ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपलखुंटा अंतर्गत खारी गांव में नाले के पानी से बर्बाद हुई फसलों के हाल जानने के लिए विधायक दिलीप मकवाना मौके पर पहुंचे और वस्तु स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही विधायक श्री मकवाना द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व, कृषि विभाग और पंचायत सचिव की संयुक्त टीम गठित कर खारी, छत्री सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में नुकसानी का सर्वे किया जाए।
विधायक श्री मकवाना ने कहा कि जहां जितना भी नुकसान हुआ है, उसका शत प्रतिशत सर्वे रिपोर्ट में उल्लेख किया जाए, जिससे कि किसानों को उचित मुआवजा मिल सकें। इसके साथ एसडीओ, आरआई को भी खेत खेत तक जाने की नसीहत देते हुए ग्रामीणों को राहत देने की बात कही। उल्लेखनीय है की बारिश का दोस्त हमने के बाद से लगातार विधायक श्री मकवाना विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर वस्तु स्थिति का जायजा ले रहे है। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राकेश पटीदार, विधायक प्रतिनिधि राजाराम गुर्जर, मंडल महामंत्री गणेश मुनिया, गौरीशंकर, कैलाश, शिवलाल एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!