• Fri. Oct 30th, 2026

रतलाम सिंधी समाज मनाएगा साईं हिरदाराम साहिब जी का 118 वा प्रकाश पर्व

BySurendra Jain

Sep 19, 2023

खबर पक्की, 19 सितंबर, रतलाम। संत शिरोमणि श्री हिरदाराम साहिब जी प्रकाश पर्व 21 सितंबर को परम श्रधेय श्री सिद्ध भाऊ के आशिर्वाद से धूमधाम से मनाया जाएगा।
कविता नैनानी ने जानकारी देते हुए बताया संत जी ने समाज के सभी वर्गों को एवं देश विदेश में सेवा सिमरन, स्वास्थ्य, शिक्षा ओर शांति का पाठ पढ़ाया रतलाम सिंधी समाज की अग्रणी संस्था व सेवा भावी संस्था श्री सिंधी सनातन धर्म मंदिर (सिंधी गुरुद्वारा ) के तत्वावधान में संत श्री शिरोमणि स्वामी श्री हिरदाराम साहिब जी का प्रकाश पर्व 21 सितंबर को पूर्ण आस्था ओर भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। 3 जुलाई 2022 से ही श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के साप्ताहिक पाठो की सेवा आरम्भ की गई थी जिसका समापन 21 सितंबर बुधवार को किया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा पाठ पढऩे में सेवा की गई।
19 सितंबर सोमवार को सुबह से ही सुखमनी साहिब के अखंड सम्पट पाठ की सेवा एवं गुरुग्रंथ साहिब जी अखंड पाठ की सेवा आरम्भ की जाएगी जो कि 21 सितंबर बुधवार को सुबह 8 बजे तक लड़ीवार रहेंगी।
कार्यक्रम में 21 सितंबर को सुबह 10 बजे धार्मिक आस्था के साथ भोग साहिब की सेवा की जाएगी तत्पश्चात आरती अरदास, वचन साहिब व कीर्तन के पश्चात 12 बजे सारी संगत के लिये गुरु के लंगर की सेवा की जाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है सिंधी सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष श्री भजनलाल परमानी जी ,उपाध्यक्ष श्री मनु शिवानी, कोषाध्यक्ष लालचंद भम्भाणी, सचिव किशनचंद त्रिलोकचन्दनी ,सुंदर केवलरामनी , रामधुनी बहराणा मंडली एवं समस्त सेवा धारि आदि ने की है।

You missed

error: Content is protected !!