• Fri. Oct 30th, 2026

विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत नोडल अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न

BySurendra Jain

Sep 18, 2023

खबर पक्की, 18 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिले के नोडल अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण कलेक्टर सभाकक्ष में सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई तथा सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण डॉक्टर सुरेश कटारिया तथा डॉक्टर रियाज मंसूरी द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण में उपस्थित कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 जिले में सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें, आयोग के निर्देशों से अपडेट रहे। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा कुछ तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों द्वारा अपने कर्तव्यों के संबंध में आयोग के सर्कुलर का अद्यतन अध्ययन नहीं करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जिले में चुनाव प्रचार के दौरान हेलीपैड निर्माण के लिए स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश समस्त एसडीएम को दिए गए। वाहनों के अधिग्रहण के संबंध में भी दिशा निर्देशित किया गया। सफल चुनाव संचालन के लिए जिले में बनाई गई समस्त टीम जैसे वीवीएसटी, वीएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड इत्यादि की एक बैठक पृथक से आयोजित करने के निर्देश दिए। इलेक्शन प्लानर के अनुसार अपना कार्य संचालित करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में मास्टर ट्रेनर द्वारा समस्त नोडल अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया गया जिनमें मतदान केद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, मतदान सामग्री वितरण, मतगणना स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाएं, कंट्रोल रूम स्थापना, स्ट्रांग रूम निर्माण, सामग्री प्रबंधन, डाक मत पत्र, रूट चार्ट, मीडिया प्रबंधन, एमसीएमसी कमेटी के कार्य, मानदेय वितरण, सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट, सीसीटीवी वेब कास्टिंग, पेट्रोल-डीजल स्टॉक, चिकित्सा प्रबंधन, बैंकों में मनी ट्रांजैक्शन आदि बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षित किया गया।

You missed

error: Content is protected !!