• Fri. Oct 30th, 2026

कलेक्टर ने मतगणना एवं सामग्री वितरण के दृष्टिगत आर्ट एंड साइंस कॉलेज पहुंचकर किया स्थल निरीक्षण

BySurendra Jain

Sep 18, 2023

खबर पक्की, 18 सितंबर, रतलाम। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल निर्माण एवं मतदान सामग्री वितरण के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सोमवार को स्थानीय आर्ट एंड साइंस कॉलेज पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया गया। कॉलेज में प्रस्तावित मतगणना स्थल निर्माण एवं कर्मचारियों को मतदान सामग्री वितरण में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सूक्ष्म निरीक्षण किया।
इस दौरान अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई, एसडीएम संजीव पांडे, अनिल भाना, मनीष जैन, कॉलेज प्राचार्य मिश्रा, मास्टर ट्रेनर सुरेश कटारिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह, पीआईयू के सचिन हरित आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान कलेक्टर द्वारा मतगणना के लिए कक्ष उपलब्धता, मतगणना कर्मियों की आवाजाही, सशस्त्र बलों के ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर निर्माण हेतु बारीकी से निरीक्षण किया गया। परिसर में आवश्यक निर्माण, परिवर्तन, मैदान समतलीकरण आदि के लिए दिशा निर्देशित किया। कार्य करने वाली एजेंसियों लोक निर्माण विभाग, पीआईयू तथा हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यत्रियों को समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!