• Sat. Oct 31st, 2026

विधायक दिलीप मकवाना ने किया डूबे क्षेत्र का निरीक्षण

BySurendra Jain

Sep 17, 2023

खबर पक्की, 17 सितंबर, रतलाम। जिलेभर में लगातार तेज बारिश के चलते रतलाम ग्रामीण के ग्राम छत्री में डेम ओवरफ्लो हो गया, जिसके चलते देर रात कई घरों में पानी घुस गया। इसके साथ ही लगभग 150 बीघा जमीन पानी में जलमग्न हो गई थी। ग्रामीणों आफत में होने की सूचना पर विधायक दिलीप मकवाना दो प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
विधायक श्री मकवाना ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को डूबे क्षेत्र का तत्काल सर्वे करने का निर्देश दिया और ग्रामीणों को हर संभव मदद देते हुए सुरक्षित स्थान पर रखने की बात कही। इसके साथ ही विधायक श्री मकवाना ने ग्रामीणों से निवेदन किया की प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करे तथा सुरक्षित स्थान पर रहे और नदी नाले उफान पर हो तब नदी पार न करे। उन्होने हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर जिला प्रशासन के साथ हमे सूचित करे। भ्रमण के दौरान विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, सरपंच ईश्वरलाल वसुनिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!