• Fri. Oct 30th, 2026

बंजली के 600 से अधिक घरों के पट्टे की मांग को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीण बोले- जब तक पट्टा नहीं तब तक वोट नहीं

BySurendra Jain

Sep 15, 2023

खबर पक्की, 15 सितंबर, रतलाम। बंजली गांव में अब नेताओं की एंट्री बंद है। सरकारी जमीन पर पट्टे नहीं मिलने से ग्रामीण अब राजनेताओं और जिला प्रशासन से नाराज है। ग्रामीणों ने अब विधानसभा चुनाव में वोटिंग का भी बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने पोस्टर भी लगाया है कि पट्टा नहीं तो वोट नहीं।
बंजली ग्राम पंचायत का यह पूरा घटनाक्रम है । जहां सैकड़ो ग्रामीण आज से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में 600 से ज्यादा ऐसे परिवार है जो सरकारी जमीन पर सालों से काबिज है। प्रशासन गांव के क्षेत्र को आबादी क्षेत्र घोषित नहीं कर रहा है। जबकि वर्षों से इसी जमीन पर रह रहे ग्रामीणों को इसी ज़मीन पर सरकारी पट्टे चाहिए। मांग पूरी नहीं के जाने पर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने और किसी राजनेता को गांव में नहीं घुसने देने की चेतावनी भी दी है।
ग्रामीण बीते कई सालों से जिला प्रशासन से पट्टे देने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है । वहीं रतलाम मेडिकल कॉलेज परिसर के लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र की ओर जमीन अधिग्रहण करने की जानकारी ग्रामीणों को मिली है जिसके बाद ग्रामीण आज से धरने पर बैठे है । बड़ी बात यह है कि इन ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में वोट नहीं देने की भी बात कही है।

You missed

error: Content is protected !!