• Thu. Oct 29th, 2026

रॉयल कॉलेज के फार्मेसी विद्यार्थियों ने किया तीतरी में एमबी वाइन यूनिट का अवलोकन

BySurendra Jain

Sep 14, 2023

खबर पक्की, 14 सितंबर, रतलाम। न्यू एरा ऑफ एजुकेशनल एंड नॉलेज ट्रिप के तहत रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस रतलाम के स्टूडेंट्स ने तीतरी में आम्बी वाइन यूनिट का अवलोकन किया, विद्यार्थियों ने वहां फर्मेंटेशन प्रक्रिया की पूरी विधि कैसे होती है, को जाना एवं समझा।
डिजिटल तकनीक द्वारा अंगूर के 18 किस्म की खेती किस प्रकार की जाती है यह डॉ. जितेंद्र पाटीदार ने बच्चों को बड़े ही आसान तरीके से समझाया, उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार वह विदेश में पढ़ाई कर कर वापस अपने गांव में आकर इतना बड़ा बिजनेस चला रहे हैं ।फार्मेसी के विद्यार्थियों के लिए यह काफी शिक्षाप्रद रहा तथा वे काफी प्रोत्साहित हुए, उन्होंने विद्यार्थियों को खुद का स्टार्टअप और बिजनेस करने के लिए भी प्रेरित किया। डॉ. पाटीदार ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब भी दिए।
रॉयल कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित के मार्गदर्शन में इंडस्ट्री विजिट के कॉर्डिनेटर प्रोफेसर मिलिन गांधी, के साथ प्रोफेसर प्रियंका राठौर व प्रोफेसर दीक्षा खटीक मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!