• Thu. Oct 29th, 2026

प्रधानमंत्री मोदीजी के 460 करोड़ के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखते ही रतलाम में छाया उल्लास, जोरदार आतिशबाजी कर किया विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन, मध्य प्रदेश के बीना में आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण देखा

BySurendra Jain

Sep 14, 2023

खबर पक्की, 14 सितंबर, रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीना में आयोजित समारोह में रतलाम में 460 करोड़ के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी। उनके करकमलों से यह कार्य संपन्न होते ही रतलाम में उल्लास छा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर जश्न मनाया और विधायक चेतन्य काश्यप का फूल मालाएं एवं साफा पहनाकर अभिनंदन कर हर्ष जताया। इससे पहले सबने विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर बीना के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के हाथों शुरू होने वाला मेगा इंडस्ट्रियल पार्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के समीप विशेष निवेश क्षेत्र में स्थापित होगा। इसके माध्यम से रतलाम सहित आस-पास के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रतलाम के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क में कपड़ा, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनाने की अवधारणा की गई है। यह पार्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से बेहतर तरीके से जुड़ा होने से पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। इस पार्क के माध्यम से रतलाम के युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए विधायक श्री काश्यप लंबे समय से प्रयासरत थे। इसके लिए रतलाम के समीप विशेष निवेश क्षेत्र की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोषणा कर पिछले बजट में राशि का प्रावधान भी कर दिया था।
प्रधानमंत्रीजी द्वारा रतलाम में इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखे जाने पर भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं सहित सहित आमजन में हर्ष व्याप्त है। जिला भाजपा, सभी मंडलों, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के पदाधिकारियों ने विधायक श्री काश्यप का सम्मान कर इस महती उपलब्धि के लिए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सहित निगम पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मोर्चा के अनिता पाहूजा, मंसूर जमादार, करण वशिष्ट, जनभागिदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी आदि उपस्थित रहे।
रतलाम महानगर ही नहीं, मालवा-निमाड़ का प्रमुख केंद्र बनेगा- काश्यप
प्रधानमंत्रीजी द्वारा मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क की आधारशिला रखी जाने के बाद विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि यह युग परिर्वतन का दौर है। इसमें रतलाम के समीप निवेश क्षेत्र में इंडस्ट्रीयल पार्क विकसित होने से पर रतलाम की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी। रतलाम अब महानगर ही नहीं अपितु मालवा-निमाड़ का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र बनेगा। श्री काश्यप ने रतलाम को यह महती उपलब्धि देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया।

You missed

error: Content is protected !!