खबर पक्की, 07 सितंबर, रतलाम। अंजुमन का मूल उद्देश्य समाज कल्याण के काम जैसे शिक्षा एवं अन्य सामाजिक कल्याण के कार्य करना है। आने वाले समय मे अंजुमन कमेटी समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने एवं अच्छी शिक्षा के लिए सन्साधनो की व्यवस्था करने वाली संस्था बने। उक्त विचार शहर विधायक चेंतन्य काश्यप द्वारा इब्राहिम शेरानी के पदभार ग्रहण समारोह में कही।
उन्होंने यह भी कहा कि श्री शेरानी न सिर्फ संगठन के लिए बल्कि समाज के लिए भी निस्वार्थ भाव से कार्य कर्म व्यक्ति हैं। श्री शेरानी ने आपने संबोधन में कहा की मैं मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ श्री सनवर पटेल, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री राजेन्द्र सिंह एवं शहर विधायक श्री चेंतन्य काश्यप द्वारा जिस भरोसे के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी है। में आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं उस पर खरा उतरने का आप सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ। अंजुमन कमेटी ने 21 किलो फूलों की माला से श्री काश्यप का स्वागत कर आभार माना। कार्यक्रम को शहर काजी श्री एहमद अली ने भी संबोधित किया। श्री कश्यप, काज़ी साहब के साथ साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कोशाध्यक्ष अमजद लाला (रैली प्रभारी), मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी, क्षेत्रीय पार्षद शबाना खान, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मनसूर जमादार, जिला अध्यक्ष वक्फ बोर्ड बबलू पटेल, जिला सचिव सलीम क़ुरैशी, जिला हज कमेटी अध्यक्ष फ़ैयाज़ खान, सरपंच हारून लाला, अंजुमन कमेटी के मेहमूद व्यापारी, अज़हर मनसुरी, इमरान रेहमानी, रईस क़ुरैशी, शोहेल शाह एवं इमरान एहमद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. इमरान हुसैन ने किया एवं आभार मुबरिक शेरानी ने माना।
तत्पश्चात डॉ सनवर पटेल, चेयरमैन वक्फ बोर्ड, कैबिनेट मंत्री दर्जा भी वक्फ बोर्ड सी ई ओ जाफरी के साथ रतलाम पहुँचे। डॉ सनवर पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को शपथ दिलवाई। जिसमे विशेष रूप से यह बात थी कि आपको अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाना है एवं कार्यकाल खत्म होते ही चार्ज दूसरी कमेटी को सोपना है। अपने उतबोधन मैं डॉ पटेल ने यह भी बताया कि वक्फ बोर्ड के आमदनी का एक बड़ा हिस्सा अब शिक्षा के लिए उपयोग में लाया जाएगा। शेरानी युवा कमेटी द्वारा डॉ पटेल का स्वागत 21 किलो फूलों की माला से किया। विभिन्न मुस्लिम समाज की कमेटियों द्वारा भी डॉ पटेल का स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मो. इमरान मेव, वाजिद खान, शेरू पठान, अकरम खान, इसरार रेहमानी, शाहिद अंसारी, इरफान क़ुरैशी, राशिद आलम, नासिर शाह, एहसान रेहमानी, इरफान रेहमानी, इफ्तेखार खान, राशिद खान, इस्माइल शेरानी, अफज़़ाल खान, शोएब खान, शरीफ खान, जुनैद शेरानी, अफसार खान, रमजानी शेरानी, तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जावरा, सैलाना, ताल, अलोट, झाबुआ, अलिराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच आदि स्थानों से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

