• Thu. Oct 29th, 2026

शहर में हर घर होगा श्रीमद भागवत गीता का निशुल्क वितरण, बड़ा गोपाल जी के मंदिर से हुई शुरूआत, प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार का सेवा प्रकल्प

BySurendra Jain

Sep 7, 2023

रतलाम। रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पभु राठौड़ परिवार द्वारा धर्म के प्रति अलख जगाते हुए शहरवासियों को श्रीमद्भागवत गीता का निशुल्क वितरण किया जाएगा। हर घर श्रीमद्भागवत गीता निशुल्क वितरण की शुरूआत जन्माष्टमी पर्व से शहर के माणकचौक स्थित श्री बड़ा गोपाल जी के मंदिर से हुई। भगवान श्री गोपाल जी के नाम श्रीमद्भागवत गीता मंदिर के पं. मदनलाल जी, उमाकांत जी को सौंपी। इस दौरान मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को भी श्रीमद्भागवत गीता प्रदान की गई।
राठौड़ परिवार द्वारा रतलाम से उज्जैन महाकाल निशुल्क तीर्थ यात्रा के बाद सेवा प्रकल्प के तहत हर घर श्रीमद्भागवत गीता का निशुल्क वितरण की गई है। राठौड़ परिवार के प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया कि शहर में 50 हजार श्रीमद्भागवत गीता का निशुल्क वितरण हर घर किया जाएगा। श्रीमद्भागवत गीता के साथ रुद्राक्ष की माला और शिवलिंग भी निशुल्क प्रदान किया जाएगा। श्रीमद्भागवत गीता के निशुल्क वितरण का उद्देश्य श्रीमद्भागवत गीता में बताए गए रास्तों पर चलकर ही मोक्ष प्राप्त करना संभव है। वर्तमान में युवा पीढ़ी को भी अपने धर्म के प्रति जाग्रत करना है। धर्म ग्रंथों के अध्ययन करने से मनुष्य को सदा सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। भगवान श्री कृष्ण के उपदेश, सनातन धर्म की अलख जगाने, अपने धर्म, संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से हर घर श्रीमद्भागवत गीता का निशुल्क वितरण किया जाएगा। श्री बड़ा गोपाल जी मंदिर ट्रस्ट सचिव महेश व्यास, सोनू व्यास द्वारा राठौड़ परिवार के प्रकाश प्रभु राठौड़ का केसरिया दुपट्टा से सम्मान किया। इस दौरान संगीता राठौड़, राजू हांकी सहित आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!