• Sat. Oct 31st, 2026

शिक्षक के चरित्र से विद्यार्थी सदैव होते हैं प्रेरित : श्रीमती रंजना सिंह

BySurendra Jain

Sep 5, 2023

खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। शिक्षक के चरित्र से विद्यार्थी सदैव प्रेरित होते हैं। हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षक शामिल रहता है वही उसका मार्गदर्शन करता है । प्रत्येक विद्यार्थी यह प्रयत्न करें कि वह अपने शिक्षक से ग्रहण की जाने वाली शिक्षा को जीवन में अपनाएं।
उक्त विचार कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में शिक्षक दिवस समारोह में जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में आयोजन किया जाना प्रेरित करता है और यह विश्वास जगाता है कि आज भी विद्यार्थियों के मन में अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना है । इस भावना को सदैव बनाए रखें ।
विद्यालय के प्राचार्य गणतंत्र मेहता ने कहा कि शिक्षक दिवस का आयोजन हम सभी को एक नई राह दिखाता है। इस दिन हम अच्छे शिक्षा ग्रहण करने और शिक्षकों के कार्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लें। शिक्षक श्री रमेश पांड्या ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया । पूरी तरह विद्यार्थियों द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षकगण एवं संस्था परिवार के सदस्य मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!