• Fri. Oct 30th, 2026

जनजातीय कार्य विभाग के खिलाडिय़ों को मिली उल्लेखनीय उपलब्धि

BySurendra Jain

Sep 5, 2023

खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह के मार्गदर्शन में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित संस्थाओं में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके उल्लेखनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। विभाग के विद्यार्थी खिलाड़ी निरंतर विभिन्न खेल गतिविधियों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर रहे हैं।
हाल ही में कुक्षी जिला धार में आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में खो-खो 17 वर्ष पश्चिमी क्षेत्रीय वर्ग के अंतर्गत 12 बालक एवं 12 बालिकाओं ने हिस्सा लिया तथा उल्लेखनीय खेल का प्रदर्शन किया। इसी तरह शेगांव जिला खरगोन में आयोजित कबड्डी 19 वर्ष पश्चिम क्षेत्र प्रतियोगिता में विभाग के 12 बालक एवं 12 बालिकाओं ने अपने उल्लेखनीय खेल का प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए क्रीड़ा परिसर बाजना के एक विद्यार्थी का चयन भी हुआ।
ग्रीको-रोमन कुश्ती 17 एवं 19 वर्ष पश्चिम क्षेत्र प्रतियोगिता में सात बालकों ने शिवगढ़ में आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। राज्य स्तर के लिए क्रीड़ा परिसर बाजना के सात छात्रों का चयन हुआ। इसी प्रकार शालेय राज्य क्रीड़ा प्रतियोगिता खंडवा में आयोजित स्पर्धा में भी क्रीड़ा परिसर बाजना के सात छात्रों का चयन हुआ। रतलाम जिले के एक छात्र को स्वर्ण पदक एवं दो छात्रों को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
बैडमिंटन 14 एवं 17 वर्ष पश्चिम क्षेत्र प्रतियोगिता में जिले के 9 बालक एवं 10 बालिकाओं ने खरगोन में आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तथा अपने उल्लेखनीय खेल का प्रदर्शन किया।
विभागीय संस्थाओं में खेल गतिविधियों पर विशेष ध्यान देकर खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है । खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल प्रशिक्षकों द्वारा निरंतर अभ्यास करवाने के साथ विभाग द्वारा संस्थाओं में खेल उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

You missed

error: Content is protected !!