• Sat. Oct 31st, 2026

रतलाम में बह रही है विकास की अविरल गंगा : पटेल, सागोद रोड़ ब्रीज निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा : काश्यप, वार्ड क्रमांक 19 की अनाधिकृत कॉलोनी में हुई नागरिक अधोसंरचाना कार्य की शुरूआत

BySurendra Jain

Sep 1, 2023

खबर पक्की, 1 सितंबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व हमेशा से सभी वर्गो के सर्वांगीण विकास की बात करता है, 1 वर्ष में हमने नागरिकों की कल्पना से परे इतने विकास कार्य किये है जो किसी भी परिषद में नहीं हुए है, सागोद रोड ब्रीज निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाया जायेगा।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 19 में धीरजषाह नगर में 83.26 लाख व राम रहीम नगर में 1.01 करोड़ की लागत से नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु सड़क निर्माण कार्य कराये जाने के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि वर्तमान निगम परिषद के एक वर्ष के कार्यकाल में 268 विकास कार्यो का भूमि पूजन किया जा जाकर कार्य भी प्रारंभ किये गये है। रतलाम नगर निरंतर विकास की ओर अग्रसर होकर वे सभी सुविधाऐं प्राप्त कर रहा है जो महानगरों में उपलब्ध होती है। रतलाम नगर में उपलब्ध सुविधाओं के तहत रतलाम में उद्योग स्थापित होंगे व युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि 1 वर्ष में हुए रिकार्ड तोड़ विकास कार्यो का श्रेय नगर की जनता को जाता है, जनता ने हम पर विश्वास दिखाया व उसी विश्वास के तहत हम विकास कार्यो को पूर्ण कर रहे है। नगर निगम चुनाव के दौरान हमने जनता से जो वादे किये थे उन वादों में से 80 प्रतिशत वादो को हम पुरा कर चुके हैं ओर आने वाले वर्षो में भी तेजी से विकास कार्य करेंगे। हमारा पुरा प्रयास है कि शीघ्र ही रतलाम नगर के नागरिकों को महानगरो जैसी सुविधाऐं उपलब्ध करायें।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की शुरूआत रतलाम से की गई जो प्रदेश का रोल माडल बनी। रतलाम ही एक ऐसा शहर है जहां अवैध कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना के कार्य भी सबसे पहले प्रारंभ हुए हैं। स्वागत उदबोधन क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती कविता चौहान ने दिया।
प्रारंभ में विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोशाध्यक्ष जयवंत कोठारी, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती कविता चौहान, महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद हितेश कामरेड, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, शक्ति सिंह राठौर, (बना), धर्मेन्द्र रांका, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती शबाना, श्रीमती प्रीति कसेरा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पूर्व पार्षद सुदीप पटेल के अलावा राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान, नन्दकिशोर पवांर, रमेश पांचाल, जलज सांखला, गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 1़9 में धीरजशाह नगर में 83.26 लाख व राम रहीम नगर में 1.01 करोड़ इस तरह कुल 1.83 करोड़ से अधिक की लागत से नागरिक अधोसंरचना के कार्य कराये जाने के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन विधिवत् पुजा-अर्चना कर किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नन्दकिशोर पवांर ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती कविता चौहान ने माना।

You missed

error: Content is protected !!