• Fri. Nov 13th, 2026

शहर में पहली बार निकलने जा रही बाबा महाकाल की शाही सवारी का रैली निकाल दिया आमंत्रण, श्री गोपाल जी के मंदिर पर होगा हरी हर मिलन, प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार की पहल

BySurendra Jain

Aug 27, 2023

खबर पक्की, 27 अगस्त, रतलाम। सावन के अंतिम सोमवार को शहर में पहली बार निकलने जा रही बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने के लिए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा रविवार को शहर में आमंत्रण वाहन रैली निकाली गई। सिविक सेंटर काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर से हाथों में केसरिया एवं भगवान भोलेनाथ के ध्वज लेकर श्रद्धालु रैली में शामिल हुए। हर-हर महादेव, जय महाकाल के उद्घोष के साथ शहरवासियों को शाही सवारी में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।
सनातन धर्म की अलख जगाने और देश, प्रदेश व शहर में खुशहाली की कामना को लेकर रतलाम शहर में पहली बार जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा उज्जैन महाकाल तीर्थ की नि:शुल्क यात्रा की निकाली गई। सोमवार को उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा का अंतिम पड़ाव है। यात्रा के प्रारंभ होने के पहले शहर में बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली जा रही है। बाबा महाकाल की शाही सवारी के लिए उज्जैन से पालकी आएगी तो उज्जैन का गणेश बैंड के साथ भस्म रमैया मंडली भी शामिल होगी। साथ ही डीजे-तोप, ऊंट घोड़े, हाथी पालकी, लड्डू गोपाल, आकर्षक झांकी, ढोल ताशे, शिवगण की टोली शामिल होगी। शाही सवारी में बाबा महाकाल के साथ ही भगवान मनमहेश एवं चंद्रमोलेश्वर भगवान के दर्शन के साथ श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर माणकचौक पर हरी हर मिलन होगा। प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से पहली बार निकलने जा रही बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी में सपरिवार शामिल होने का आह्वान किया है।
इन मार्गों से निकेलगी शाही सवारी
बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी सिविक सेंटर स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से प्रात: 7.30 बजे प्रारंभ होगी। जो कि लोकेंद्र टॉकीज, शहर शराय, आबकारी चौराहा, लौहार रोड, तोपखाना, चांदनीचौक, चौमुखीपुल, घांस बाजार, गोपाल जी का बड़ा मंदिर माणक चौक, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा चौराहा, धानमंडी, शहर शराय होते हुए पुन: काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर पर पहुंचेगी। शाही सवारी के बाद बसों एवं चार पहिया वाहनों से श्रद्धालुओं को लेकर उज्जैन महाकाल तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे।

You missed

error: Content is protected !!