• Fri. Nov 13th, 2026

कार में हो रही थी अवैध शराब तस्करी, पुलिस ने नाकाबंदी कर किया युवक को गिरफ्तार

BySurendra Jain

Aug 27, 2023

खबर पक्की, 27 अगस्त, रतलाम। रिंगनोद थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस ने एक कार से अवैध शराब बरामद करते हुए मंदसौर के युवक को गिरफ्तार किया है।
एसपी राहुल लोढा द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार करवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। निर्देशों के परिपालन में रिंगनोद पुलिस ने भी मूखबीर तंत्र सक्रिय किया हुआ है। रिंगनोद थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल को मूखबीर से अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली। पुलिस ने माननखेड़ा टोल के पास नाकाबंदी कर दी। मूखबीर द्वारा बताई सूचना के आधार पर पुलिस ने जब एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाश ली तो उसमें से 17 पेटी देशी शराब और पांच पेटी बीयर बरामद की गई। पुलिस ने कार सवार वीरेंद्र सिंह 30 वर्ष निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुडंलाराम गांव में ठेके से शराब लाया है। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!