खबर पक्की, 25 अगस्त, रतलाम। सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन की महिला समिति द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर श्री नित्यानंद आश्रम सागोद रोड पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उत्साह पूर्वक मनाया तथा एक दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम संयोजक महिला समिति की अध्यक्ष प्रेमलता जैन, सचिव जया शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्ति रेलवे पेंशनर महिलाओं विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा गीत संगीत का भी आनंद लिया। योग प्रशिक्षक संध्या द्वारा सीनियर्स सिटीजन महिलाओं को सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ रहने के व्यायाम बताएं। इस अवसर पर वयोवृद्ध वरिष्ठ 88 वर्षीय सुश्री हंसी शिवानी ने नृत्य के द्वारा सभी महिलाओं को आकर्षित किया। इस अवसर पर संतोष निशा, किरण राजावत, आशा पांडे, प्रभा पांडे, रंजना राठौर, सुजाता, मनोरमा गहलोत, गायत्री शर्मा, वीणा मोदी, रमा श्रीवास, सीता वर्मा, सुषमा गहलोत, सुशीला राठौर, सावित्री वर्मा, ललित तिवारी, रचना पांडे, संध्या, अवनी, पीहू आदि उपस्थित थे।

