खबर पक्की, 25 अगस्त, रतलाम। मध्य प्रदेश राज्य साले य ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता खंडवा में संपन्न हुई। बाजना के इतिहास में पहली बार किसी आदिवासी छात्र ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। छात्र रोहित देवड़ा ने 76 किलोग्राम में उज्जैन संभाग के प्रजापत को चारों खाने चित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही दो कांस्य पद भी बाजना के छात्रों ने जीते हैं। छात्र पहलवान भारत सिंह और सौरभ गरवाल ने अपने वजन समूह में कांस्य पदक प्राप्त किया है, बाजना खेल परिसर के खिलाडिय़ों ने तीन पदक जीतकर आदिवासी अंचल का नाम रोशन किया है। कुश्ती कोच चंद्रशेखर लश्करी की लगातार कोशिशें में 10 साल में स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। खिलाडिय़ों की स्वर्णिम सफलता पर राज्य क्रीडा अधिकारी के कहार, रतलाम सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह, खेल परिसर प्राचार्य मोतीलाल डोडियार बाजना स्कूल स्टाफ, खेल अधिकारी अजय सिंह बेस, खेल शिक्षक महेंद्र सिंह देवड़ा, जनरल मैनेजर प्रकाश नारायण भाटी, शरद जोशी, चंद्रशेखर रामटेकेकर, मनोज यादव, प्रभात शर्मा आदि ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। आगामी महीने में खिलाड़ी छात्र रोहित देवड़ा पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

