• Fri. Nov 13th, 2026

शहर कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

BySurendra Jain

Aug 19, 2023

खबर पक्की, 19 अगस्त, रतलाम। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बीएलए एवं मंडलम सेक्टर पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लाइंस हाल में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए गए। इसके पश्चात राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ट्रेनर सह प्रभारी संजय कामले एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा परिक्षेत्र पर्यवेक्षक पूर्व सांसद श्रीमती प्रभा बेन का स्वागत शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, कमरूद्दीन कछवाय, सोहेल काजी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, वरिष्ठ प्रभु राठौड़, अनिल झालानी, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, जोएब आरिफ, अमर सिंह शेखावत, वरिष्ठ पार्षद वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी ने किया। स्वागत भाषण जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने दिया।
संजय कांबले ने विपक्ष द्वारा किए जाने वाले फर्जी मतदान को रोकने एवं मतदाता सूची निरीक्षण के टिप्स दिए। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बंधु भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया।

You missed

error: Content is protected !!