• Fri. Nov 13th, 2026

राज्य पेंशनरों ने ज्वलंत मांगों के समाधान हेतु विधायक काश्यप को ज्ञापन दिया, आश्वस्त किया की सी.एम. को मांगों के निराकरण हेतु अनुरोध करेंगे

BySurendra Jain

Aug 19, 2023

खबर पक्की, 19 अगस्त, रतलाम। पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल के आह्वïान पर राज्य पेंशनरों की ज्वलंत लंबित मांगों को लेकर समस्त जिलों के क्षेत्रीय सांसदों, विधायकों, प्रभारी मंत्रियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिया जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य पेंशनरों ने रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में उप प्रांताध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री पेंशनरों के आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का शीघ्र समाधान कर उपेक्षित हो रहे 5 लाख पेंशनरों को संतुष्ट करें। राज्य पेंशनरों के साथ लाखों की संख्या में प्रत्येक परिवार समाज जुड़ा है। पेंशनर्स परिवारों की नाराजी को मद्देनजर मांगों का निराकृत होना आवश्यक है। इस पर विधायक काश्यप ने पूर्णत: आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महोदय को उक्त बाबत समाधान हेतु अनुरोध करेंगे।
एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारी एम.एल. भïट्ट, एम.एल. नगावत, प्रमोद व्होरा, जितेन्द्रसिंह भूरिया, अरुण कुमार, क्षीर सागर, हरिश कुमार बिंदल, श्यामसुंदर भाटी, एफ.एम. मंसूरी, आर.आस. शर्मा, उच्छवलाल सालवी, गजेन्द्रसिंह बंदवार, मोहनलाल वर्मा उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!