• Fri. Nov 13th, 2026

बांगरोद के सरपंच समर्थकों सहित भाजपा मे शामिल, जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत

BySurendra Jain

Aug 18, 2023

खबर पक्की, 18 अगस्त, रतलाम। ग्राम पंचायत बांगरोद के सरपंच राकेश व्यास ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने अंगवस्त्र पहनाकर श्री व्यास एवं उनके समर्थकों का स्वागत किया। सरपंच श्री व्यास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व मे चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि सरपंच श्री व्यास के स्वागत कार्यक्रम मे विधानसभा विस्तारक हितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, विधानसभा प्रभारी कन्हैयालाल पाटीदार, बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लाला जाट, जनपद उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह भाटी, जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार उपस्थित रहे। उन्होने भी सरपंच श्री व्यास का स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा बांगरोद नगर अध्यक्ष श्रृणिकमल कोठारी, पूर्व सरपंच गोविंदराम धाकड़, सहकारी सोसायटी पूर्व अध्यक्ष कैलाश गेहलोद, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सेखावत, अ.जा.मोर्चा मंडल अध्यक्ष पी.एल.तेजू मालवीय एडवोकेट, प्रवीण जाट, संजय पाटीदार, परमानन्द धाकड़, पप्पू धाकड़, बलवंत सिंह चौहान, शुभाष राठौड, शंकरलाल पाटीदार, वजहसिंह , अनोखीलाल जाट, विजय डाबी, अतुल प्रताप सिंह राठौड़, विष्णु भाटी, कमलेश गरगामा आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!