• Fri. Nov 13th, 2026

लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत् ‘लाड़ली बहना सेनाÓ जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

BySurendra Jain

Aug 18, 2023

खबर पक्की, 18 अगस्त, रतलाम। लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत् ‘लाड़ली बहना सेनाÓ जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन मास्टर ट्रेनर एवं सहायक संचालक सुश्री अंकिता पण्ड्या एवं परियोजना अधिकारी श्री अनिल जैन द्वारा 18 अगस्त को जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.के. मिश्रा ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण की विषय वस्तु प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा की साथ ही प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासा से उठे प्रश्नों का सरल और सटिक उत्तर देकर लाड़ली बहना सेना के महत्व पर प्रकाश डाला। साईबर क्राईम और साईबर सुरक्षा के विषय में जानकारी मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार और मयंक व्यास द्वारा दी गई। श्रीमती सरला वर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जानकारी दी गई।
वन स्टॉप सेण्टर रतलाम से प्रशासक श्रीमती शकुन्तला मिश्रा उपस्थित रही जिनके द्वारा महिला अधिकारों तथा वन स्टॉप सेंटर संचालन संबंधित जानकारी दी गई। बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती पवन कुंवर सिसोदया द्वारा उपस्थित होकर बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। जिला अग्रणी बैंक प्रंबधक दिलीप सेठिया द्वारा बैंकिंग प्रणाली, महिला वित्तीय साक्षरता व लाड़ली बहना हितग्राही को भुगतान संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत से श्री जे.पी. चौहान जिला प्रबंधक राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा स्व सहायता समूह गठन व प्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से श्रीमती मन्दाकिनी साठे एवं मीनाक्षी पंवार उपस्थित रही जिनके द्वारा महिलाओं संबंधित ट्रेड एवं एडमिशन के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, शाखा प्रभारी श्रीमती यशोदा राजावत, जिला समन्वयक प्रफुल्ल भट्ट, जिला परियोजना सहायक दिनेश रुहेला एवं सभी ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!