• Tue. Nov 10th, 2026

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने किया ध्वजारोहण

BySurendra Jain

Aug 16, 2023

खबर पक्की, 16 जुलाई, रतलाम। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने ध्वज वंदन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को आज़ादी के पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पूरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित पार्टी के जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!