• Tue. Nov 10th, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया

BySurendra Jain

Aug 13, 2023

खबर पक्की, 13 अगस्त, रतलाम। स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को समारोह पूर्वक मनाने के लिए पुलिस परेड ग्राउंड पर पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। इसके साथ ही 15 अगस्त के अवसर पर की जाने वाली समस्त तैयारियों को पूर्ण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!