• Tue. Nov 10th, 2026

हर घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करें : काश्यप, हर घर पर तिरंगा अभियान और वाहन रैली की तैयारियों की समीक्षा

BySurendra Jain

Aug 13, 2023

खबर पक्की, 13 अगस्त, रतलाम। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा का ”हर घर तिरंगा अभियानÓÓ के तहत घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका दिवस के मौके पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा वाहन रैली निकलेगी। इसकी तैयारियों के संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप ने समीक्षा बैठक ली।
विधायक श्री काश्यप ने ”हर घर तिरंगा अभियानÓÓ के तहत हर घर पर तिरंगा लगे यह सुनिश्चित करने की बात कही। शहर की विभिन्न कॉलोनियों के साथ मुख्य बाजार में हर घर पर तिरंगा लगाए जाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कि कोई भी क्षेत्र ऐसा न रहे, जहां किसी घर या प्रतिष्ठान पर तिरंगा न लगे।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान वाहन रैली निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में युवा हाथ में तिरंगा थाम कर वाहन रैली में अनुशासित ढ़ंग से शामिल होंगे। रैली की शुरूआत न्यू रोड से होगी, जिसका शहर के प्रमुख मार्गों से होकर अलकापुरी चौराहा, 80 फीट रोड पर समापन होगा। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल सहित पार्टी, मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!