• Tue. Nov 10th, 2026

मोबाईल वेन द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान

BySurendra Jain

Aug 10, 2023

खबर पक्की, 10 अगस्त, रतलाम। जिले के पांचो विधान सभा मे निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप के माध्यम से मोबाईल वेन के द्वारा मतदाता जगरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रंखला मे रतलाम ग्रामीण 219 विधानसभा के अंतर्गत मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री त्रिलोचन गौंड के निर्देशानुसार व स्वीप नोडल रामपालसिह करजरे, जनपद सीईओ रतलाम एवं सहायक नोडल योगेश सरवाड़ के नेतृत्व मे मोबाईल वेन व इवीएम वीविपेट के माध्यम से मतदाता जगरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
गुरूवार को ग्राम पंचायत सागोद, हरथली, कनेरी, लालगुवाड़ी मे स्वीप टीम द्वारा इवीएम व वीविपेट का प्रदर्शन किया गया एवं मोबाईल वेन के माध्यम से मतदाता जगरुकता के वीडियोज दिखाए गए द्य ग्राम पंचायत कनेरी मे सुंदर रंगोली के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक किया गया। हाई स्कूल कनेरी के बच्चो ने मानव श्रंखला बना कर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही ग्रामीण जनता व ग्राम प्रधान ने आने वाले विधानसभा में अधिक से अधिक मतदान करवाने का संकल्प लिया। स्वीप टीम के सुनील गोंड, राजेंद्र सिह राठौर, फतहसिह मईड़ा, विनोद यादव, लक्ष्मण मालवीय इवीएम व वीविपेट की जानकारी दी गई व ग्राम पंचायत सागोद, हरथली, कनेरी, लालगुवाड़ी की जागरूक जनता द्वारा इवीएम का संचालन किया गया।
ग्राम पंचायत सागोद, हरथली, कनेरी, लालगुवाड़ी के ग्राम के सरपंच, सचिव, बीएलओ व जनता ने संकल्प लिया कि अधिक से अधिक लोगो मे मतदान के प्रति जागरुकता आए, वे अपने अधिकार को पहचाने और अपने मत की महत्ता को जाने इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करेगे। स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाताओ को जागरूक करने के लिए अनेक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। उक्त जानकारी स्वीप 219 रतलाम ग्रामीण के सहायक नोडल योगेश सरवाड़ ने दी।

error: Content is protected !!