• Tue. Nov 10th, 2026

कलेक्टर द्वारा भ्रमण के दौरान ग्रामीण श्री भेरुलाल धाकड के प्रयासों की प्रशंसा की गई

BySurendra Jain

Aug 10, 2023

खबर पक्की, 10 अगस्त, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा गुरुवार को ग्राम नौगांवाकला स्थित पहाडी क्षेत्र पर भ्रमण के दौरान चारागाह भूमि पर स्थानीय ग्रामीण भेरुलाल धाकड द्वारा लगाए गए फलदार वृक्ष के प्रयासों की प्रशंसा की गई। साथ ही इसी भूमि पर वाटरशेड के अन्तर्गत किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की गई।
नौगांवाकला स्थित पहाडी पर माताजी के मंदिर पर लगाए गए वृक्षों की प्रशंसा करते हुए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को वृक्षों के रखरखाव हेतु निर्देशित किया। वाटरशेड अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा पानी की आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पहाडी पर कलेक्टर द्वारा पौधारोपण कर शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र को और अधिक उन्नत बनाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम त्रिलोचन गौड, कुलभूषण शर्मा, तहसीलदार, पटवारी, ग्राम सरपंच तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!