• Tue. Nov 10th, 2026

जिले के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलनों मे शामिल होंगे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

BySurendra Jain

Aug 4, 2023

खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 अगस्त को रतलाम जिले के सैलाना एवं रतलाम ग्रामीण में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए है। इन्हे संबोधित करने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय आयेगे। सम्मेलन मे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया भी शामिल होगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन कृषि उपज मंडी समिति परिसर मे होगा। इसमें शामिल होने हेतु श्री विजयवर्गीय प्रात: 11 बजे सैलाना पहुंचेगे। इसके बाद वे दोपहर 01:30 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल होने हेतु बांगरोद पहुंचेगे। यहां का सम्मेलन ग्राम की धाकड़ धर्मशाला मे आयोजित होगा।
भाजपा जिला महामंत्री एवं सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल,रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन मे अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान् किया है।

error: Content is protected !!