• Tue. Nov 10th, 2026

आयुष औषधियों एवं स्वास्थ्य हेतु आयुष विभाग द्वारा किया जा रहा आमजन को जागरूक

BySurendra Jain

Aug 4, 2023

खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आयुष विभाग आयुष आपके द्वार योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा विहीन क्षेत्रों में आयुष विभाग के मानव संसाधनों द्वारा घर घर जाकर सामान्य वर्षा ऋतु जन्य बीमारियों एवं अन्य दैहिक विकार के निवारण के लिए आयुष औषधियों एवं दिनचर्या , ऋतुचर्या आदि के संबंध में जानकारी दी जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार आयुष औषधियों का वितरण भी किया जा है।
अभियान के अंतर्गत संबंधित संस्थाओं के क्षेत्र में जन सामान्य के निवास स्थान तथा सामूहिक स्थानों पर विशेष रूप से वर्षाजनित बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, उल्टी- दस्त, त्वचा के रोग, श्वास रोग या दमा आदि से बचाव हेतु जानकारी दी जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार औषधियां भी वितरित की जा रही है। इसके अतिरिक्त वर्षाजनित बीमारियों से बचाव हेतु आयुष औषधियां जिला आयुष चिकित्सालय, आयुष विंग जिला चिकित्सालय तथा समस्त आयुष औषधालयों पर उपलब्ध है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान ने आमजन से आयुष औषधियों का अधिक से अधिक लाभ देने की अपील की है।

error: Content is protected !!