खबर पक्की: 2 अगस्त रतलाम, कल सूरजपोल स्कूल पर अतिक्रमण हटाने गए राजस्व अमले के साथ अतिक्रमण र्कता बीएल सूर्यवंशी द्वारा राजस्व अमले मैं शामिल पटवारी तेजवीर चौधरी को मां बहन की गालियां दी गई और उन पर जूता उतार कर मारने की कोशिश की गई लेकिन तारीफ करनी होगी पटवारी तेजवीर चौधरी की कि उन्होंने इस उकसाने वाली कार्रवाई पर कोई जवाबी जवाब नहीं दिया और बिल्कुल चुप रहे। बताया जाता है कि उक्त सूर्यवंशी का मकान भी अतिक्रमण में बना हुआ है उसके बावजूद भी उन्होंने स्कूल की जमीन पर अतिरिक्त अतिक्रमण कर रखा था जिसको हटाने के दरमियान राजस्व अमले के साथ दुर्व्यवहार किया गया। बताया जाता है कि इस कारण राजस्व अमले में काफी रोष है कि इतना दूर व्यवहार होने के बावजूद अभी तक उक्त व्यक्ति की ना तो गिरफ्तारी हुई है और ना ही उस पर सरकारी काम में दखलअंदाजी का मुकदमा दायर किया गया। इस संदर्भ में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति पर एफ आई आर दर्ज करवा दी गई है और गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन इसके एकदम उलट दो बत्ती थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में ना तो कोई मुकदमा दर्ज हुआ है ना कोई गिरफ्तारी हुई है। अब यह जिला कलेक्टर व जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि अपने अमले का मनोबल बनाए रखने के लिए वह अपने द्वारा बताई f.i.r. व गिरफ्तारी की बात को सही साबित करें व आरोपी के खिलाफ अविलंब f.i.r. करवा कर गिरफ्तार करवाएं अन्यथा दोबारा ऐसी नौबत आने पर राजस्व अमला कार्रवाई करने पर कतरायेंगा।
