• Sat. Nov 7th, 2026

जल जीवन मिशन की पलाश योजना का कार्यपालन यंत्री ने निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Jul 31, 2023

खबर पक्की, 31 जुलाई, रतलाम। रतलाम विकासखंड की आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत ग्राम पलाश में जल जीवन मिशन अंतर्गत 2 करोड़ 36 लाख की रिट्रोफिटिंग नल जल योजना का कार्य चल रहा है जिसमें कई बसाहट जैसे पलाश, इमलीपाड़ा, सोलंकीपाड़ा, भगोरापाड़ा, भैंसा खदान, बड़लीपाड़ा, हल्दुपाड़ा, गुजरपाड़ा, भेरुपाड़ा को जोड़कर एक विस्तृत योजना का निर्माण किया जा रहा है।
योजना के तहत 150 किलो लीटर क्षमता की 15 मीटर ऊंची टंकी एवं 4 संपवेल, 50 हजार लीटर क्षमता का 1 एवं 20 हजार लीटर क्षमता के 3 बनाए जा रहे हैं। अलग-अलग व्यास की 32 किलोमीटर पाइप लाइन का उपयोग कर 975 घरों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।
पीएचडी विभाग के कार्यपालनयंत्री गोविंद भूरिया ने योजना के कार्यो का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं समय पर कार्य करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए। भ्रमण के दौरान सहायक यंत्री नरेश कुवाल ने बताया कि कुछ माह में योजना पूर्ण जल प्रदाय चालू कर दिया जाएगा। उपयंत्री अर्पित जैन, वासुदेव परमार आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!