• Fri. Nov 6th, 2026

मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2023 के प्रथम चरण की तीसरी खुराक के साथ प्रथम चरण का समापन

BySurendra Jain

Jul 28, 2023

खबर पक्की, 28 जुलाई, रतलाम। संचालनालय आयुष विभाग म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार जिले के मलेरिया प्रभावित 3 ब्लॉक के 36 ग्रामों में मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण किया जाना है।
उक्त जानकारी अनिल मेहता प्रभारी शास.आयु. औष. हतनारा ने देते हुए बताया कि जिलाधीश महोदय के निर्देशन में, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम चरण की तीसरी खुराक दिनांक 28.7.2023 को दी गई। इसके साथ ही कार्यक्रम के प्रथम चरण का समापन हुआ। द्वितीय चरण 11 अगस्त से प्रारंभ होगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान,नोडल अधिकारी डॉ इंतखाब मंसूरी सहायक नोडल अधिकारी डॉ रमेश कटारा, डॉ अंकित विजियावत तथा सेक्टर अधिकारी डॉ रवि कलाल,डॉ ललिता रावत,डॉ नीतू कटारा,डॉ रागिनी शर्मा द्वारा अपने अपने क्षेत्र में औषधी वितरण का निरिक्षण कर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश प्रदान किए गए। अशोक शर्मा एवं कमलेश सेन का भी सराहनीय सहयोग रहा ।
जिलाआयुषअधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान ने बताया कि मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि के साथ ही डेंगू एवं अन्य वर्षाजनित बिमारियों से बचाव हेतु आयुषऔषधियों का वितरण जिलाआयुर्वेद चिकित्सालय,आयुष विंग,आयुष औषधालय, कलेक्टर कार्यालय तथा जिले के समस्त आयुष औषधालयों पर निशुल्क किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान ने आमजन से इन औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

error: Content is protected !!