• Sat. Nov 7th, 2026

विकास पर्व के अंतर्गत विधायक श्री मकवाना ने किया रतलाम ग्रामीण में 3 कार्यों का लोकार्पण

BySurendra Jain

Jul 27, 2023

खबर पक्की, 27 जुलाई, रतलाम। विकास पर्व अंतर्गत रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को तीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा किया गया।
जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया उनमें ग्राम चवरा में 35 लाख 14 हजार रुपए लागत का अमृत सरोवर तालाब निर्माण, ग्राम कनेरी में 4 लाख 55 हजार रुपए लागत नाली निर्माण एवं 2 लाख रुपए लागत से टिन शेड निर्माण शामिल है।

error: Content is protected !!