• Fri. Nov 6th, 2026

समरसता यात्रा की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश

BySurendra Jain

Jul 27, 2023

खबर पक्की, 27 जुलाई, रतलाम। संत शिरोमणि श्री रविदास समरसता यात्रा रतलाम जिले में 28 जुलाई से प्रारंभ हो रही है। यात्रा के भव्य आयोजन, स्वागत, सत्कार एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जिले की समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय उपस्थित थे।
बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. श्रीवास्तव ने जनपद क्षेत्रों में यात्रा के पड़ाव स्थलों, संवाद स्थलों पर छाया, पानी, भोजन इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में जनपदवार जानकारी प्राप्त की, व्यवस्थाओं में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई को समरसता यात्रा मंदसौर जिले से रतलाम जिले के आलोट विकासखंड में प्रवेश करेगी। आलोट से आगे चलते हुए जावरा, पिपलोदा, सैलाना होती भी रतलाम विकासखंड में पहुंचेगी। 30 जुलाई को रतलाम विकासखंड के सातरुंडा से उज्जैन जिले को प्रस्थान कर जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर द्वारा यात्रा आयोजन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।

error: Content is protected !!