• Sat. Nov 7th, 2026

अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में हो आंखों की दवा : मकवाना, तेजी से फैल रही आंखों की बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए निर्देश

BySurendra Jain

Jul 26, 2023

खबर पक्की, 26 जुलाई, रतलाम। आंखों में तेजी से फैल रही कंजेक्टिवाइटिस बीमारी को लेकर विधायक दिलीप मकवाना ने संज्ञान लिया है। उनके द्वारा अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में आंखों की दवा उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। साथ ही आमजन से भी बीमारी से सतर्क रहने का आह्वान किया।
विधायक श्री मकवाना ने बताया कि बीते एक सप्ताह के दौरान आंखों से जुड़ी बीमारी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के साथ स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में कंजेक्टिवाइटिस रोग से ग्रसित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में पूरे समय नेत्र रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई जाए जिससे कि वहां आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार मिल सके। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र पर भी पर्याप्त मात्रा में बीमारी से जुड़ी दवाइयां उपलब्ध कराई जाए जिससे कि प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।

error: Content is protected !!