• Sat. Nov 7th, 2026

कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा सामूहिक चर्चा का आयोजन

BySurendra Jain

Jul 26, 2023

खबर पक्की, 26 जुलाई, रतलाम। कृषक भारती कॉपरेटिव लिमिटेड रतलाम द्वारा सामूहिक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रतलाम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त सहकारिता सुनीलसिंह, जिला विपणन अधिकारी यशवर्धन सिंह, महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक आलोक कुमार जैन, उपयंत्री जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शैलेश खरे के साथ समस्त समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।
कृभको क्षेत्रीय प्रतिनिधि विनायक हारोड़ द्वारा कृभको की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया गया एवं कृभको तरल जैव उर्वरक के उपयोग से होने वाले फायदे एवं उपयोग करने की विधि की जानकारी दी गई। यशवर्धन सिंह द्वारा सभी समिति प्रबंधकों को पीओएस स्टॉक एवं फिजिकल स्टॉक बराबर रखने के दिशा निर्देश दिए गए एवं पुराने स्टॉक को प्राथमिकता से खत्म करने के निर्देश दिए। आलोक कुमार जैन द्वारा सभी समिति प्रबंधकों को कृभको के अन्य उत्पाद जैसे तरल जैव उर्वरक एवं कंपोस्ट खाद आदि को समितियों द्वारा विक्रय करने हेतु प्रेरित किया।
सुनील सिंह द्वारा समिति प्रबंधको को जैविक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी किसानों को देने एवं जैविक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कृभको रतलाम क्षेत्रीय प्रतिनिधि विनायक हारोड़ द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!