• Fri. Nov 6th, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का विधायक दिलीप मकवाना ने किया निरीक्षण

BySurendra Jain

Jul 25, 2023

खबर पक्की, 25 जुलाई, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बिरमावल में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधायक दिलीप मकवाना ने औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा भवन निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री का परीक्षण करने के साथ ही अब तक हुए निर्माण कार्यों को भी देखा गया।
विधायक श्री मकवाना द्वारा मौके पर उपस्थित ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्तापूर्ण करने की हिदायत दी और कहा कि उक्त कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। यदि लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई के लिए भी तैयार रहने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, रमेश गिरी गोस्वामी, सतीश अग्रवाल, गोवर्धनलाल पाटीदार, गोपाल प्रजापत, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल मालवी, वरिष्ठ नेता समरथलाल, गोपाल पाल, नितेश जोशी, प्रकाश रावल, लक्की परिहार एवं ग्राम बिरमावल के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!