• Sat. Nov 7th, 2026

निरीक्षण पर स्कूल पहुंचे विधायक दिलीप मकवाना ने बच्चों के साथ किया भोजन

BySurendra Jain

Jul 25, 2023

खबर पक्की, 25 जुलाई, रतलाम। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बच्चों की स्कूली शिक्षा को जांचने और परखने के लिए विधायक दिलीप मकवाना नामली के एकीकृत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। श्री मकवाना द्वारा यहां बच्चों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और उनकी शिक्षा के स्तर को भी परखा।
विधायक श्री मकवाना द्वारा स्कूल में मध्यान भोजन का समय होने पर बच्चों के लिए तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए वह स्वयं बच्चों के साथ भोजन पर बैठ गए। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा स्कूल में बच्चों के साथ स्टाफ की उपस्थिति एवं बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर चर्चा की गई। विधायक श्री मकवाना को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए और स्टाफ के द्वारा भी उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

error: Content is protected !!