• Sat. Nov 7th, 2026

कार्यकर्ता, कार्यालय और कार्यक्रम से भाजपा की पहचान : काश्यप, जिला कार्यालय सहमंत्री बने नागर ने किया धन्यवाद ज्ञापित

BySurendra Jain

Jul 24, 2023

खबर पक्की, 24 जुलाई, रतलाम। भाजपा जिला कार्यालय सहमंत्री बनने पर राकेश नागर द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर श्री काश्यप एवं विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी एवं मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने श्री नागर का स्वागत किया।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता, कार्यालय और कार्यक्रम से भाजपा की पहचान है। कार्यकर्ता और कार्यालय नाभी केंद्र होता है। इसके लिए सक्रिय, समर्पित, निष्ठावान व्यक्ति की आवश्यकता होती है। कार्यकर्ता अपनी भावना कार्यालय पर व्यक्त करते है। यह महत्वपूर्ण दायित्व है। सूचना देने का काम कार्यालय मंत्री और सहमंत्री का होता है। इस दौरान एमआईसी सदस्य राजू सोनी, पार्षद रणजीत टांक, प्रभु नेका, मधु शिरोड़कर, प्रहलाद राठौर, सत्यदीप भट्ट, कमल सिलावट, राम शर्मा, विनोद शर्मा, लाला परासिया, जीतू नायक, अभिजीत राठौड़, कृष्णा टांक, संजय कौशल, लोकेश राव, नितिन परमार, श्याम सोनी, मोहित राठौड़, शुभम चौहान, आशीष सोनी, उत्कर्ष चौहान, अंकुर कोठारी, शेखर बहादुर, राजेश बैरागी, योगेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!