• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर, एसपी बांगरोद पहुंचे

BySurendra Jain

Jul 23, 2023

खबर पक्की, 23 जुलाई, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 12 अगस्त के भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व पुलिस अधिक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने रविवार को बांगरोद पहुंचकर सम्भावित स्थलो का जायजा लिया।
कलेक्टर व एसपी ने खेल ग्राउंड, श्रीराम गौशाला निरीक्षण कर आम सभा व हेलीपैड के लिए स्थान देखे। उसके पश्चात श्री बर्बरीक श्याम मंदिर पर दर्शन किए। कलेक्टर के साथ ग्रामीण एसडीएम श्री त्रिलोकचंद गौड, जनपद सीईओ रामपाल करजरे, चौकी प्रभारी अशोक दीक्षित, बांगरोद से उपसरपंच मनोहर मदारिया, समरथ पाटीदार, दिनेश समोत्रा, बालकृष्ण व्यास, पूर्व सरपंच आनंदीलाल मुकाती, प्रमोद शर्मा, राजेश माली, सचिव संतोष पाटीदार आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!